मानसिक रोगी की पहचान क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:59

मानसिक रोग क्या है
जब एक व्यक्ति ठीक से सोच नहीं पाता, उसका अपनी भावनाओं और व्यवहार पर काबू नहीं रहता, तो ऐसी हालत को मानसिक रोग कहते हैं। मानसिक रोगी आसानी से दूसरों को समझ नहीं पाता और उसे रोज़मर्रा के काम ठीक से करने में मुश्किल होती है।

मानसिक रोगी के लक्षण
मानसिक बीमारी के लक्षण उनकी परिस्थितियों के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. हालांकि कुछ सामान्य लक्षण हैं जिनसे समझा जा सकता है कि व्यक्ति किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है.

हर समय उदास महसूस करना
मन से बेचैन होना या ध्यान केंद्रित न कर पाना
बहुत चिंता या भय होना
अपराध की भावनाएं महसूस करना
मानसिक स्थिति में बहुत बदलाव होना
समाज, परिवार और दोस्तों से दूर रहना
शरीर में थकान और ऊर्जा में कमी
नींद ज्यादा या बहुत कम आना
किसी तरह की भ्रम की स्थिति में रहना
अपने डेली के काम न कर पाना
किसी नशा या शराब ज्यादा पीना
खाने की आदतों में बदलाव आना
बहुत गुस्सा या हिंसक व्यवहार दिखाना
सेक्स ड्राइव में बदलाव आना
आत्महत्या करने के विचार आना
पीठ, सिर या कहीं हर वक्त दर्द रहना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info